होम आतंकवाद पर अमेरिका का वार, अलकायदा और पाकिस्तानी तालिबान के 4 सदस्य वैश्विक आतंकवादी घोषित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2022 09:10 PM

आतंकवाद पर अमेरिका का वार, अलकायदा और पाकिस्तानी तालिबान के 4 सदस्य वैश्विक आतंकवादी घोषित

आतंकवाद पर अमेरिका का वार, अलकायदा और पाकिस्तानी तालिबान के 4 सदस्य वैश्विक आतंकवादी घोषित

आतंकवाद पर अमेरिका का वार, अलकायदा और पाकिस्तानी तालिबान के 4 सदस्य वैश्विक आतंकवादी घोषित

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका ने अलकायदा और पाकिस्तानी तालिबान समूहों के चार सदस्यों को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी आतंकवादी अफगानिस्तान में पैर न पसार सके। जिन आतंकवादियों को बृहस्पतिवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है, उनमें भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) का अमीर ओसामा महमूद, एक्यूआईएस का उप अमीर आतिफ याह्या गोरी तथा समूह में और लोगों को भर्ती करने का काम संभालने वाला मुहम्मद मारूफ शामिल है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद को पनाह देने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कारी अमजद पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘वैश्विक आतंकवादी घोषित किये गए लोगों की संपत्तियां अब अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन हैं और सभी अमेरिकी व्यक्तियों को उनके साथ किसी भी लेनदेन में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी आतंकवादी अफगानिस्तान में अपनी गतिविधियों को अंजाम न दे सके।

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं कि एक्यूआईएस और टीटीपी समेत विभिन्न आतंकवादी समूह अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल अपने नापाक मंसूबों के लिए नहीं करें। सितंबर 2014 में स्थापित एक्यूआईएस एक इस्लामी उग्रवादी संगठन है जिसका उद्देश्य इस्लामी देश की स्थापना के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, म्यांमा और बांग्लादेश की सरकारों से लड़ना है। टीटीपी, जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है, जो अफगानिस्तान-पाकिस्तानी सीमा पर सक्रिय है। वर्ष 2007 में गठित इस समूह और अफगानिस्तान तालिबान की एक समान विचारधारा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)