होम क्या अब खत्म होगा युद्ध! बातचीत को तैयार पुतिन, लेकिन सेना हटाने पर कही ये बड़ी बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2022 08:40 PM

क्या अब खत्म होगा युद्ध! बातचीत को तैयार पुतिन, लेकिन सेना हटाने पर कही ये बड़ी बात

क्या अब खत्म होगा युद्ध! बातचीत को तैयार पुतिन, लेकिन सेना हटाने पर कही ये बड़ी बात

क्या अब खत्म होगा युद्ध! बातचीत को तैयार पुतिन, लेकिन सेना हटाने पर कही ये बड़ी बात

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 9 महीने से अधिक समय हो चुका है. इसके बावजूद इस युद्ध का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है. इस बीच रूसी संसद क्रेमलिन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन वह यूक्रेन से अपनी सेना वापस नहीं हटाएंगे.

क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि पुतिन राजनयिक समाधान पर भरोसा करते हैं. क्रेमलिन की ओर से यह बयान शुक्रवार को सामने आया है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि पुतिन के लिए यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता अपनी सेना को वापस बुलाना है. बाइडेन ने यह भी कहा था कि अगर पुतिन युक्रेन से युद्ध खत्म करने की सोच रहे हैं तो वह क्रेमलिन प्रमुख से बात करने को तैयार हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव से जब बाइडेन के इस बयान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि पुतिन बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन रूस की सेना को वह यूक्रेन से नहीं हटाएंगे.

यूक्रेन पर की गई सैन्य कार्रवाई का कोई पछतावा नहीं: रूस

इससे पहले पुतिन कहते रहे हैं कि यूक्रेन के खिलाफ की गई उनकी कार्रवाई का उन्हें कोई भी पछतावा नहीं है. पुतिन इस कार्रवाई को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन करार देते हैं. यूक्रेन और उसको समर्थन देने वाले देश कहते हैं कि पुतिन के पास उनके इस हमले को लेकर कोई भी स्पष्टीकरण नहीं है. वहीं यूक्रेन कहता है कि जब तक रूस का आखिरी सैनिक उनकी जमीन से नहीं खदेड़ दिया जाता तब तक यूक्रेनी सेना रूस से जंग लड़ती रहेगी. रूस यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा करने की बात कह चुका है. इस पर यूक्रेन का कहना है कि यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा.

युद्ध खत्म करने का ठीक तरीका राजनयिक वार्ता: रूस

पेसकोव का कहना है कि यूक्रेन में रूसी सेना का अभियान लगातार जारी रह सकता है. उनका कहना है कि युद्ध को खत्म करने का सबसे ठीक तरीका शांति और राजनयिक तौर पर है. वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने सैन्य प्रमुखों के हवाले से कहा कि रूस के आक्रमण के खिलाफ नौ महीने से जारी संघर्ष में 10 से 13 हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है.

यूक्रेन के किसी आला अधिकारी की तरफ से अभी तक इस बारे में बहुत कम जानकारी दी गई है. पोडोलियाक ने मारे गए सैनिकों की जो संख्या बताई है, वह पश्चिमी नेताओं के अनुमान से बहुत कम हैं. पोडोलियाक ने कहा कि रूसी बल सीमा रेखा पर बुनियादी ढांचों पर रॉकेट और यूक्रेनी सैनिकों के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूस की सेना का ध्यान बाखमत और अवदिवका समेत एक दर्जन शहरों पर है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)