होम भारत में मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, PM मोदी ने कहा- इस बदलाव को देखकर खुशी हुई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2022 08:29 PM

भारत में मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, PM मोदी ने कहा- इस बदलाव को देखकर खुशी हुई

भारत में मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, PM मोदी ने कहा- इस बदलाव को देखकर खुशी हुई

भारत में मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, PM मोदी ने कहा- इस बदलाव को देखकर खुशी हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मातृ मृत्यु दर (MMR) में आई गिरावट को ‘बहुत ही उत्साहजनक’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से साझा किए गए उस ट्वीट पर आई है, जिसमें उन्होंने मंगलवार को कहा था कि एमएमआर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज हुई है और यह देश में एक नया मील का पत्थर है।उन्होंने कहा था कि मातृ मृत्यु दर (MMR) में महत्वपूर्ण गिरावट आई, प्रति लाख 2014-16 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 जीवित प्रसव हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य नीतियों व पहल ने एमएमआर को नीचे लाने में जबरदस्त तरीके से सहायता की है।प्रधानमंत्री ने मांडविया को टैग करते हुए लिखा, यह एक बहुत ही उत्साहजनक ट्रेंड है। इस बदलाव को देखकर खुशी हुई। महिला सशक्तिकरण से संबंधित सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने पर हमारा जोर बहुत अधिक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)