होम दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 30, 2022 08:26 PM

दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

 दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया है। ईरानी ने ही कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का ठग सुकेश चंद्रशेखर से परिचय कराया था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि मुंबई निवासी ईरानी, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कार्यालय में जांच में शामिल हुई।नलवा ने कहा, ‘‘(ईरानी के खिलाफ) पर्याप्त सबूत होने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।'' दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को यह कहते हुए नियमित जमानत दे दी कि आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था, इसलिए यह जमानत देने का मामला बनता है।

ईओडब्ल्यू ने जबरन वसूली मामले में फर्नांडीज से सितंबर में पूछताछ की थी। फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी के मुताबिक, फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)