होम सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस’ समारोह भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2022 07:57 PM

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस’ समारोह भव्य आयोजन

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस’ समारोह भव्य आयोजन

सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस’ समारोह भव्य आयोजन

लखनऊ, 26 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ समारोह आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में बड़ी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि परिवार व स्कूल के प्रेममय व ईश्वरमय वातावरण में बच्चों का विकास बहुत संतुलित एवं तेजी से होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में बहुत मददगार होते हैं।इस शानदार समारोह में सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस के छात्रों ने विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ के प्रस्तुतिकरण से सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। समूह गान, प्रार्थना नृत्य, एरोबिक्स, कव्वाली, योगा, शाष्त्रीय नृत्य, आर्केष्ट्रा आदि विभिन्न प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा तथापि छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ के शानदार प्रस्तुतिकरण ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।  सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अभिभावकों का जो सहयोग बराबर मिलता है यह उसी का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभिभावक जिस विश्वास के साथ अपने प्रिय बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छा इन्सान बनाने के लिए भेजते हैं, उस पर खरे उतर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)