होम सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2022 07:47 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 25 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक गदगद हो गये। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब हौसलाअफजाई की और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले, समारोह के मुख्य अतिथि डा. रोजर डेविड किंगडन, शिक्षाविद्, इंग्लैण्ड, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन व कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डा. रोजर डेविड किंगडन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक समारोह बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समारोह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं अपितु बड़ों के लिए भी प्रेरणादायी है, जिससे हम सभी एक स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल विश्व समाज के नव-निर्माण में योगदान दे सकें।समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के छात्रों की माताओं द्वारा सुमधुर स्वर में प्रस्तुत ‘स्कूल प्रार्थना’ से हुआ तदुपरान्त ‘इक्वलिटी’ थीम पर आयोजित वर्ल्ड पार्लियामेन्ट के शानदार प्रस्तुतीकरण ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि बच्चों को अच्छा संसार देने की शुरूआत अपने घर-परिवार से करनी चाहिए, क्योंकि एकता व शान्ति के वातावरण में बच्चों का संतुलित विकास बहुत तेजी से होता है। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बालक को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)