होम गुजरात में भाजपा को जीत का स्वाद चखाएगा बंगाल, चार हेवीवेट नेताओं को मिली जिम्मेदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2022 11:17 PM

गुजरात में भाजपा को जीत का स्वाद चखाएगा बंगाल, चार हेवीवेट नेताओं को मिली जिम्मेदारी

गुजरात में भाजपा को जीत का स्वाद चखाएगा बंगाल, चार हेवीवेट नेताओं को मिली जिम्मेदारी

गुजरात में भाजपा को जीत का स्वाद चखाएगा बंगाल, चार हेवीवेट नेताओं को मिली जिम्मेदारी

गुजरात में चुनाव का बिगुल बज चुका है . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य में दिसंबर की शुरुआत में ही मतदान का दौर शुरू होगा. वहां चुनाव प्रचार की हवा चल चुकी है.

लेकिन खास बात यह है कि भाजपा को गुजरात में जीत का स्वाद चखाने के लिए बंगाल के चार हेवीवेट नेता गुजरात जा रहे है. मोदी राज्य में बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, लाॅकेट चटर्जी, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व दिलीप घोष बंगाल छोड़ रहे हैं. सुकांत मजुमदार कल से ही गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. मालूम हो कि वह पहले चरण में दो दिन प्रचार करेंगे. संयोग से अमित शाह ने गुजरात में चुनाव से पहले गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत की थी.
19 नवंबर से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत

शनिवार 19 नवंबर से आधिकारिक तौर पर भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी इस चुनाव अभियान की शुरुआत दक्षिण गुजरात से करेंगे. संयोग से गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं. एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोट का नतीजा 8 दिसंबर को पता चलेगा . हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी और बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर ने इससे पहले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में प्रचार किया था.उस समय लॉकेट चटर्जी को उत्तराखंड चुनाव का सह पर्यवेक्षक बनाया गया था .

गुजरात में काफी संख्या में रहते है बंगाली समुदाय के लोग

2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में लगभग 1 लाख बंगाली गुजरात में रहते हैं. इसलिए सभी समुदायों को संदेश देने के लिए भाजपा के चुनाव अभियान सूची में विभिन्न राज्यों में भाजपा नेताओं का उपयोग किया जा रहा है. बंगाल के हेवीवेट नेता गुजरात में जाकर भाजपा को जीत दिलाने वाले है. सूत्रों के अनुसार सभी नेताओं के बारी-बारी से गुजरात जाने की संभावना जताई जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)