होम सपा का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा के योद्धा तैनात, गांव-गांव पहुंचेंगे केंद्र व राज्य के मंत्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2022 10:59 PM

सपा का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा के योद्धा तैनात, गांव-गांव पहुंचेंगे केंद्र व राज्य के मंत्री

सपा का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा के योद्धा तैनात, गांव-गांव पहुंचेंगे केंद्र व राज्य के मंत्री

सपा का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा के योद्धा तैनात, गांव-गांव पहुंचेंगे केंद्र व राज्य के मंत्री

मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा ने योद्धा तैनात कर दिए हैं। पार्टी ने दोनों सीटों पर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ सांसदों-विधायकों की फौज गांव-गांव तैनात कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में डेरा जमाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से पूरे अभियान पर नजर रखेंगे।



मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत को भाजपा ने प्रतिष्ठान का प्रश्न बना लिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य, डॉ. असीम अरुण, राकेश सचान, गिरीश चंद्र यादव, योगेंद्र उपाध्याय, जयवीर सिंह, सांसद रमाशंकर कठेरिया, राजवीर सिंह व सुब्रत पाठक को मोर्चे पर लगाया गया है।

 

 

इनके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के सभी सांसदों-विधायकों की गांव-गांव और शहरों में गली-मोहल्लों मेंड्यूटी लगाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, पंकज चौधरी के साथ भाजपा की सहयोगी अपना दल से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी से संजय निषाद भी प्रचार करेंगे।

 

रामपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद मोर्चा संभालेंगे। वहीं राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, दानिश आजाद अंसारी के अलावा पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मोहसिन रजा, बासित अली सहित अन्य नेताओं को भी तैनात किया गया है।

 

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी, कपिल देव अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, ब्रजेश सिंह को तैनात किया है। सहारनपुर और मेरठ मंडल के सभी मंत्री, विधायक और सांसदों को भी खतौली में तैनात किया गया है।

 

मैनपुरी और रामपुर के लिए खास रणनीति
भाजपा ने मैनपुरी और रामपुर में फर्जी मतदान करने वाले संदिग्ध लोगों को पाबंद कराने या पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की योजना बनाई है। बूथ प्रबंधन के तहत बूथों पर फर्जी मतदान रोकने और भाजपा समर्थक मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्र तक लाने की रणनीति अपनाई जाएगी।

 

मंत्री जयवीर सिंह बोले- जसवंतनगर में सपा कार्यकर्ता करते हैं फर्जी मतदान
प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर बताते हैं कि मैनपुरी में जसवंतनगर में सपा कार्यकर्ता फर्जी मतदान बहुत करते हैं। जसवंतनगर से ही सपा को सबसे अधिक लीड मिलती है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)