होम आजम को लगा एक और बड़ा झटका: अब वोट देने का भी अधिकार खत्म

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2022 11:02 PM

आजम को लगा एक और बड़ा झटका: अब वोट देने का भी अधिकार खत्म

आजम को लगा एक और बड़ा झटका: अब वोट देने का भी अधिकार खत्म

आजम को लगा एक और बड़ा झटका: अब वोट देने का भी अधिकार खत्म

 हेट स्पीच के कारण अपनी विधानसभा सदस्यता गंवा चुके समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोहम्मद आजम खान का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। अब आजम खान अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। रामपुर में पांच दिसंबर को रामपुर में शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर आजम खान की विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के चलते उपचुनाव हो रहा है।भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने एक दिन पहले ही आजम खां का मत देने का अधिकार समाप्त किए जाने की मांग की थी। मांग निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामपुर विधानसभा क्षेत्र से शिकायत की थी। आकाश सक्सेना ने एसडीएम सदर को भेजे पत्र में कहा है कि हेट स्पीच मामले में आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट ने तीन वर्ष की सजा और छह हजार रूपए जुर्माना लगाया है। दोष सिद्ध होने के बाद उन्हें सजा हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने आजम खां की सदस्यता भी समाप्त कर दी है।  इस कारण से रामपुर की शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। क्योंकि आजम खान सजायाफ्ता हैं, इसलिए चुनाव आयोग के आरपीसी एक्ट की धारा-16 के तहत एक सजा पाए व्यक्ति को वोट देने का हक नहीं है। ऐसे में आजम खान का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए।      अपर जिलाधिकारी हेम सिंह ने बताया कि आजम खान का नाम निर्वाचक नामावली से काट दिया गया है और अब उनका वोट देने का अधिकार समाप्त हो गया है। गौरतलब है कि आजम खान को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट रामपुर से 27 अक्टूबर 2022 को तीन साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)