होम पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत! EPFO ने कहा, 1 साल के अंदर कभी भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2022 10:48 PM

पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत! EPFO ने कहा, 1 साल के अंदर कभी भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत! EPFO ने कहा, 1 साल के अंदर कभी भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत! EPFO ने कहा, 1 साल के अंदर कभी भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को नवंबर महीने के अंत तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इस साल भी पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर है। हालांकि वैसे पेंशनर जो अपनी पेंशन, एंप्लाइज पेंशन स्कीम (EPS),1995 के तहत एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) से प्राप्त करते हैं उनके लिए यह समय सीमा लागू नहीं है।

EPFO ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से यह जानकारी दी कि हमारे पेंशनर्स, पिछली बार जमा करने की तारीख से लेकर 1 साल के भीतर कभी भी अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

1 जनवरी के बाद रुक जाएगी आपकी पेंशन
अपने ट्वीट के माध्यम से ईपीएफओ (EPFO) ने बताया कि अगर आपने पिछले साल 31 दिसंबर को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया था तो इस साल भी उसी डेट से पहले आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। अगर आपने 31 दिसंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो 1 जनवरी से आप अपनी पेंशन की रकम को नहीं निकाल पाएंगे। शुरुआत में सभी EPS पेंशनर्स को अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) नवंबर महीने में ही जमा करना होता था।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी
अगर आप अपनी लाइफ सर्टिफिकेट (Life certificate) जमा करना चाह रहे हैं तो आपके पास पीपीओ नंबर (PPO number), आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स और आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। आपको बता दें कि EPS को साल 1995 में लॉन्च किया गया था और इस योजना में मौजूदा और नए ईपीएफ सदस्य शामिल हो सकते हैं। एंप्लाइज पेंशन स्कीम (EPS) में प्रत्येक महीने एंप्लॉयर का हिस्सा 8.33 पर्सेंट और सेंट्रल गवर्नमेंट का 1.16 पर्सेंट हिस्सा होता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)