होम 61 देशों के 250से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, प्रख्यात हस्तियों ने राजघाट गांधी समाधि पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2022 07:24 PM

61 देशों के 250से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, प्रख्यात हस्तियों ने राजघाट गांधी समाधि पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

61 देशों के 250से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, प्रख्यात हस्तियों ने राजघाट गांधी समाधि पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

61 देशों के 250से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, प्रख्यात हस्तियों ने राजघाट गांधी समाधि पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

लखनऊ, 17 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य  न्यायाधीश सम्मेलन’ में पधारे 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व व क़ानूनविद्दो ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि ‘राजघाट’ पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं इसके उपरान्त नई दिल्ली स्थित कॉस्टीट्यूशन क्लब में सम्मेलन का पहला सत्र आयोजित हुआ। इस परिचर्चा में भारत सरकार के रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि पधार कर समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री भट्ट ने विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित व सुखमय भविष्य हेतु विश्व भर से पधारे व क़ानूनविद्दो, कानूनविदों व अन्य प्रख्यात हस्तियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आदर्श विश्व व्यवस्था के निर्माण हेतु एकमत होकर आवाज बुलन्द की है। विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 23वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 18 से 22 नवम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश समेत  61 देशों के 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् प्रतिभाग कर रहे हैं। इन्हीं गणमान्य अतिथियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन कल 18 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता मेयर सुश्री संयुक्ता भाटिया करेंगी।इस ऐतिहासिक सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराजसिंग रूपन 19 नवम्बर, शनिवार को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)