होम भाजपा ने यमुना नदी व वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2022 09:47 PM

भाजपा ने यमुना नदी व वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

भाजपा ने यमुना नदी व वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

भाजपा ने यमुना नदी व वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव दर चुनाव में वादे करने के बावजूद उन्होंने यमुना नदी की सफाई या शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए "कुछ नहीं किया।" भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में शासन करने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल यमुना की सफाई करने में नाकाम रहे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली के उपराज्यपाल साढ़े तीन महीने के अंदर ही यमुना नदी के तीन किलोमीटर के हिस्से को साफ करने में कामयाब रहे। उन्होंने सवाल किया, "केजरीवाल दिसंबर 2018 में दक्षिण कोरिया में सियोल गए थे, वह यह जानने के लिए गए थे कि वहां प्रदूषित नदी को किस प्रकार साफ किया गया है। वहां उन्होंने क्या सीखा कि 50 महीनों के बाद भी, यमुना प्रदूषित ही है...।'' भाटिया ने कहा कि यमुना के 57 किलोमीटर लंबे हिस्से में 126 नाले गिरते हैं और अब तक इनमें से केवल 32 में कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि 20 मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की जरूरत है लेकिन सिर्फ पांच संयंत्र काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी यमुना की सफाई नहीं होने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल को यमुना की सफाई के बारे में अध्ययल करने के लिए गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा करना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)