होम UP: 5 दिसंबर से शुरू होगा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, जानिए ये खास बातें
UP: 5 दिसंबर से शुरू होगा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, जानिए ये खास बातें
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी पांच दिसंबर को शुरू होगा। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी पांच दिसंबर को शुरू होगा। उन्होंने बताया कि यह सत्र तीन दिन चलेगा।
गौरतलब है कि विधानमंडल का संक्षिप्त मानसून सत्र इस साल की शुरुआत में सितंबर में आयोजित किया गया था। सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की गई। इस बैठक में 24 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। इस दौरान बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा दो निजी विश्वविद्यालय के आशय पत्र जारी किए गए हैं। सोलर पार्क की स्थापना के लिए सार्वजनिक भूमि एक एकड़ की दर से लीज पर देंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।