होम एक बार मुझे आजमाएं...अगर आपको मेरा काम पसंद न आए, तो मुझे भगा दीजिएगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2022 09:38 PM

एक बार मुझे आजमाएं...अगर आपको मेरा काम पसंद न आए, तो मुझे भगा दीजिएगा

एक बार मुझे आजमाएं...अगर आपको मेरा काम पसंद न आए, तो मुझे भगा दीजिएगा

एक बार मुझे आजमाएं...अगर आपको मेरा काम पसंद न आए, तो मुझे भगा दीजिएगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात की जनता से एक बार उन्हें “आजमाने” और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच साल के लिए सत्ता सौंपने का अनुरोध किया। गुजरात विधानसभा चुनाव के सिलसिले में वलसाड शहर में रोडशो करते हुए उन्होंने “विभिन्न गारंटी” के जरिए मंहगाई कम करने का वादा किया। इन गारंटी में मुफ्त बिजली, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं आदि शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा, “आपने भाजपा को 27 साल दिए। हमें पांच साल दें। एक बार मुझे आजमाएं...अगर आपको मेरा काम पसंद न आए, तो मुझे भगा दीजिएगा। आपने भाजपा को 27 साल दिए, जो छोटी अवधि नहीं है।” उन्होंने मोरबी पुल हादसे की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पुल की मरम्मत का ठेका घड़ियां बनाने वाली कंपनी को दिया था और वह भी बिना निविदा प्रक्रिया के। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में मोरबी में पुल टूटकर गिरने से कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई थी।

केजरीवाल ने कहा, “उनकी नजर में आपकी जान की कोई कीमत नहीं है। मैं भाजपा से पूछता हूं कि दिल्ली में शानदार स्कूल बनाकर और बिजली मुक्त करके हमने पांच साल में जो किया, वह क्यों नहीं करते... उन्हें आपकी परवाह नहीं है। उन्हें लगता है कि गुजरात के लोग घूम-फिरकर उन्हें ही वोट देंगे।” गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए एक दिसंबर जबकि दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)