होम संजय राउत के तेवर नरम? पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे, फडणवीस के बयान से खुश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2022 10:33 PM

संजय राउत के तेवर नरम? पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे, फडणवीस के बयान से खुश

संजय राउत के तेवर नरम? पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे, फडणवीस के बयान से खुश

संजय राउत के तेवर नरम? पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे, फडणवीस के बयान से खुश

पातरा चॉल स्कैम में 101 दिनों की जेल के बाद बेल पर बाहर निकले संजय राउत के तेवर अब क्या नरम पड़ गए हैं? उनके एक बयान से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को शिवसेना के उद्धव गुट के ग्रैंड शो के बीच जेल से निकले संजय राउत ने अब भाजपा से रिश्ते बदलने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात करूंगा। संजय राउत ने कहा कि मैं मोदी और शाह से मिलकर बताऊंगा कि क्या हुआ है और पूरा मामला क्या था। संजय राउत बुधवार शाम को ही जेल से बाहर आए हैं और सबसे पहले उद्धव ठाकरे ने उनसे मुलाकात की।इस बीच संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के भी एक बयान पर खुशी जाहिर की है। अकसर शिवसेना के निशाने पर रहने वाले देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि राजनीति में कटुता कम होनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के इस बयान का मैं स्वागत करता हूं। पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने और फडणवीस के बयान पर खुशी जताए जाने के बाद संजय राउत के तेवरों में बदलाव के कयास लग रहे हैं। इस बीच संजय राउत आज एनसीपी के मुखिया शरद पवार से भी मुलाकात करने वाले हैं।

फडणवीस की भी तारीफ की, मुलाकात का भी है प्लान

इस दौरान संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार के कुछ फैसलों की भी तारीफ की। संजय राउत ने कहा, 'सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। मैं आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगा। कुछ दिनों में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करूंगा। मैं दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी मिलूंगा।' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)