होम रोहित शर्मा के ज्यादा एक्सपेरिमेंट से टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काम हुआ तमाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2022 10:15 PM

रोहित शर्मा के ज्यादा एक्सपेरिमेंट से टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काम हुआ तमाम

रोहित शर्मा के ज्यादा एक्सपेरिमेंट से टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काम हुआ तमाम

रोहित शर्मा के ज्यादा एक्सपेरिमेंट से टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काम हुआ तमाम

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रदर्शन पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप से बेहतर रहा। इसमें कोई दो राय नहीं है, क्योंकि टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट से करारी हार ने भारतीय फैंस के दिल और दिमाग में उस दिन की यादें ताजा कर दी, जब टीम को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से ऐसी ही शर्मनाक हार मिली थी। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 10 विकेट से मैच हारना शर्मनाक होता है, लेकिन सबसे छोटे प्रारूप में अगर ऐसी हार आपको लगातार वर्ल्ड कप में दो बार मिले तो टीम की तैयारियों, सेलेक्शन पर बड़े सवाल उठने लाजमी हैं। 

रोहित और कोच राहुल द्रविड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी 
पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण से ही बाहर हो गई थी, तो लोगों ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए थे और कईयों का मानना था कि रोहित को कप्तान बनाया जाए, क्योंकि उनके पास टी20 फॉर्मेट में खिताब जीतना का अनुभव है और वह भारत को भी अपने इसी अनुभव की मदद से खिताब जितवाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का अभियान समाप्त होने के तुरंत बाद ही रोहित शर्मा टी20 टीम के नए कप्तान चुन लिए गए थे। क्योंकि कोहली ने वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी के पद से हट जाएंगे और वर्ल्ड कप के खत्म होने के साथ टीम के कोच रवि शास्त्री का भी कार्यकाल खत्म हो गया था, ऐसे में रोहित को राहुल द्रविड़ का साथ मिला, जिन्हें टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया। ऐसे में इन दोनों पर एक साल के अंदर टीम को खिताब जीतने लायक टीम तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी थी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)