होम केरल में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, गवर्नर को विश्वविद्यालय के चांसलर पद से हटाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2022 10:18 PM

केरल में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, गवर्नर को विश्वविद्यालय के चांसलर पद से हटाया

केरल में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, गवर्नर को विश्वविद्यालय के चांसलर पद से हटाया

केरल में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, गवर्नर को विश्वविद्यालय के चांसलर पद से हटाया

केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सरकार के बीच का टकराव अकसर देखने को मिलता है। एक तरफ गवर्नर राज्य सरकार की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते। वहीं राज्य सरकार भी गवर्नर के फैसलों को अलोकतांत्रिक ठहराते रहते हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कलामंडलम डीम्ड टू विश्वविद्यालय को चांसलर के पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि अब कला और संस्कृति से संबंधित किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को यह पद दिया जाएगा। 


बता दें कि खान और राज्य सरकार के बीच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर टकराव चल रहा है। सरकार विधानसभा में एक अध्यादेश लाकर शिक्षण संस्थानों के शीर्ष पदों से राज्यपाल को हटाना चाहती है। यह टकराव अगस्त में शुरू हुआ था जब केरल विधानसभा में एक अध्यादेश लाकर लोकायुक्त और राज्यपाल की शक्तियों को कम कर दिया गया था। 

केरल सरकार का कहना है कि वह नहीं चाहती कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के शीर्ष पदों पर रहें। राज्य सरकार ने कला और संस्कृति से संबंधित डीम्ड विश्वविद्यालय के नियमों में संशोधन का आदेश जारी किया है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि आगे से कलामंडलम विश्वविद्यालय की शासन और प्रणाली से संबंधित सारे फैसले सरकार के अनुरूप होंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)