होम मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022 की ओवरऑल चैम्पियनशिप नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात ने जीती

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 8, 2022 07:58 PM

मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022 की ओवरऑल चैम्पियनशिप नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात ने जीती

मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022 की ओवरऑल चैम्पियनशिप नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात ने जीती

मैकफेयर इन्टरनेशनल-2022 की ओवरऑल चैम्पियनशिप नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात ने जीती

लखनऊ, 8 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022’ में नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल, वड़ोदरा, गुजरात ने ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया जबकि रायन इण्टरनेशनल स्कूल, शाहजहांपुर, उ.प्र. ने ओवरऑल रनरअप ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले, ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022’ के चैथे व अन्तिम दिन आज देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने रेटोरिक (एक्सटेम्पोर) एवं ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया एवं विज्ञान व कम्प्यूटर के महत्व को उजागर करने के साथ ही एकता, शान्ति व सौहार्द के महत्व को उजागर किया। चार-दिवसीय ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022’ आज सम्पन्न हो गया। चार-दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में देश-विदेश से पधारे लगभग 500 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

समापन समारोह में मेधावी छात्रों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने देश-विदेश से पधारे सभी बाल वैज्ञानिकों को विश्व एकता के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये मेधावी छात्र विज्ञान को मानव जाति की भलाई के लिए ही इस्तेमाल करेंगे और पूरी दुनिया में अमन व शांति के लिए एकता का साम्राज्य स्थापित करेंगे। मैकफेयर इण्टरनेशनल-2022 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि इस महोत्सव में देश-विदेश के छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया व विश्व एकता का पाठ पढ़ा। छात्रों में इतनी प्रतिभा दिखाई दी है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह छात्र एक नये समाज की रचना करेंगे। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें अगले मैकफेयर हेतु आमन्त्रित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)