होम यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 11, 2022 09:34 PM

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

बीते पांच-छह दिनों से यूपी में हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से पिछले दो-तीनों तीनों में करीब 45 से ज्यादा लोगों की की मौत हो चुकी है। बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी कई जिलों में जमकर वर्षा हुई है। बारिश के चलते कई जिलों में गलियों से लेकर सड़कों तक पानी भर गया है।मौसम विभाग ने बुधवार को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न अंचलों में गरज-चमक के साथ कहीं हल्की या सामान्य और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन 13 व 14 अक्तूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। सोमवार 10 अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार 11 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे के बीच प्रदेश में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बाराबंकी के रामनगर में हुई। इसके अलावा बहराइच के केसरगंज में नौ, बाराबंकी के हैदरगढ़ में आठ, बरेली के नवाबगंज में आठ, जालौन के उरई में सात, अयोध्या, चित्रकूट के कर्बी, लखनऊ के बनी, बाराबंकी के रामसनेही घाट व नवाबगंज तहसील, लखनऊ, बाराबंकी के फतेहपुर व बहराइच में पांच-पांच सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बदली, बारिश और सर्द हवा की वजह से दिन व रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, मुरादाबाद में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)