होम ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2022 07:26 PM

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड मैडल

लखनऊ, 7 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्रों प्रखर पाण्डेय एवं दक्ष गौतम ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित अन्तर-विद्यालयी ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस चैम्पियनशिप में प्रखर ने सीनियर वर्ग में जबकि दक्ष ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। चैम्पियनशिप का आयोजन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन दोनों होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर ताईक्वाण्डो प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)