होम अमेठी में भारी बारिश, आकाशीय बिजली से बालिका की मौत, दो झुलसे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2022 09:12 PM

अमेठी में भारी बारिश, आकाशीय बिजली से बालिका की मौत, दो झुलसे

अमेठी में भारी बारिश, आकाशीय बिजली से बालिका की मौत, दो झुलसे

अमेठी में भारी बारिश, आकाशीय बिजली से बालिका की मौत, दो झुलसे

अमेठी में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन व एक अन्य वृद्ध झुलसकर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर राजस्वकर्मी ने आकर पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव का है। असंद्रा थाना क्षेत्र के सरवनपुर मजरे मोतिकपुर गांव निवासी आसाराम रावत का गांव में कच्चा मकान है और उसे सरकारी कालोनी मिली तो उसने उसका निर्माण खेत में करवाया है। गुरुवार को बरसात के दौरान आसाराम की पुत्री रीमा रावत (19) व नैंसी रावत (17) खेत में छुट्टा जानवर को हटाने के लिए गई थी। इस बीच मूसलाधार बरसात होने लगी तो दोनों बहने खेत में बने अपने मकान की तरफ भागी। छोटी बहन नैंसी खेत में बने मकान के बरामदे में जा घुसी। उसकी बहन रीमा बरामदे के पास ही पहुंची थी इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बिजली सीधे रीमा के ऊपर आकर गिरी तो वह चीखते हुए झुलसकर गिर पड़ी। बिजली के कारण रीमा की बहन नैंसी व पास में ही खेत की रखवाली करने मचान पर बैठे सत्यनारायण रावत पुत्र दशरथ भी झुलस गए। नैंसी की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो देखा कि रीमा खेत में गिरी पड़ी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)