होम टीम इंडिया के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2022 11:45 PM

टीम इंडिया के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया के साथ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण पहला मैच से बाहर हो गए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने बयान जारी करके बताया कि वह पीठ दर्द की गंभीर समस्या (स्ट्रेस फ्रैक्चर) के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारत के वर्ल्ड कप स्क्वॉड को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर संशय बरकरार है, ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर भी बहस जारी है। इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में कहा है कि बुमराह की उपलब्धता को लेकर फैसला दो या तीन दिन के अंदर हो सकता है।सौरव गांगुली ने कहा, ''बुमराह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं, देखते हैं आगे क्या होगा। बुमराह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं इस पर फैसला दो या तीन में लिया जा सकता है। उनको वर्ल्ड कप से बाहर मत रखो।'' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)