होम गांधी परिवार को मनाने का प्रयास? थरूर को अपने हाल पर छोड़ खड़गे के पाले में गया जी-23

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2022 11:32 PM

गांधी परिवार को मनाने का प्रयास? थरूर को अपने हाल पर छोड़ खड़गे के पाले में गया जी-23

गांधी परिवार को मनाने का प्रयास? थरूर को अपने हाल पर छोड़ खड़गे के पाले में गया जी-23

गांधी परिवार को मनाने का प्रयास? थरूर को अपने हाल पर छोड़ खड़गे के पाले में गया जी-23

कांग्रेस में खुले तौर पर परिवर्तन की मांग करने वाले शशि थरूर को उस समय झटका लगा जब जी-23 के उनके साथियों ने 'आलाकमान समर्थित' मल्लिकार्जुन खड़गे को सपोर्ट करने का फैसला किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के. एन. त्रिपाठी आगे आए हैं। लेकिन कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता खड़गे स्पष्ट रूप से पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। अनौपचारिक रूप से "आलाकमान" समर्थित उम्मीदवार 80 वर्षीय खड़गे ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ नामांकन पत्रों के कई सेट जमा किए। उनके प्रस्तावकों में आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और भूपेंद्र हुड्डा जैसे नेता शामिल रहे जो पार्टी में बदलाव की मांग उठाने वाले नेताओं के जी-23 समूह में शामिल हैं। थरूर खुद भी जी-23 में शामिल रहे हैं। उन्होंने नामांकन पत्रों के पांच सेट दाखिल किए। लेकिन उनके साथ जी-23 का कोई नेता नहीं था। जी-23 से कोई भी शशि थरूर के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए आगे नहीं आया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)