होम नीतीश कुमार की दावेदारी के बीच केसीआर भी बनाएंगे राष्ट्रीय दल, दशहरे पर बड़ी तैयारी
नीतीश कुमार की दावेदारी के बीच केसीआर भी बनाएंगे राष्ट्रीय दल, दशहरे पर बड़ी तैयारी
अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावेदारी के बीच अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) राष्ट्रीय दल बनाने जा रहे हैं। हैदरबाद में 5 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर राष्ट्रीय दल से पर्दा उठ जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। केसीआर की ओर से राष्ट्रीय पार्टी के नाम और उसके संरचना को लेकर पहले से ही काम किया जा रहा था। अब विजय दशमी के मौके पर राष्ट्रीय पार्टी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पार्टी नेताओं का कहना है कि किसी भी काम की शुरुआत के लिए दशहरा एक शुभ दिन होता है। ऐसे में इसी दिन राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा की औपचारिक घोषणा की जाएगी। दशहरा के दिन तेलंगाना भवन में दोपहर बाद टीआरएस विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री केसीआर की ओर से राष्ट्रीय पार्टी के गठन को लेकर वन लाइन प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
टीआरएस के सभी नेता तेलंगाना भवन जुटेंगे
तेलंगाना भवन में विधायक दल की बैठक के बाद टीआरएस की राज्य कार्यकारिणी समिति की ओर से भी एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस दिन पार्टी के सभी सांसदों, विधायक, एमएलसी और राज्य स्तर के सीनियर नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को तेलंगाना भवन आने को कहा गया है। इसके बाद केसीआर राष्ट्रीय पार्टी के शुभारंभ की घोषणा करेंगे और पार्टी के नेताओं को एजेंडे के बारे बताएंगे। पार्टी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री उसी बैठक में टीआरएस के राष्ट्रीय समन्यवकों की भी घोषणा करेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।