होम यूपी जैव ऊर्जा नीति को मंजूरी, 1 रुपए की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए जमीन देगी योगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2022 11:28 PM

यूपी जैव ऊर्जा नीति को मंजूरी, 1 रुपए की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए जमीन देगी योगी सरकार

यूपी जैव ऊर्जा नीति को मंजूरी, 1 रुपए की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए जमीन देगी योगी सरकार

यूपी जैव ऊर्जा नीति को मंजूरी, 1 रुपए की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट के लिए जमीन देगी योगी सरकार

योगी कैबिनेट ने मंगलवार को जैव ऊर्जा नीति को मंजूरी दे है। बायो फ्यूल प्लांट के लिए योगी सरकार केवल एक रुपए की लीज पर जमीन उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। योगी कैबिनेट के फैसले के बारे में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी। एके शर्मा ने बताया कि जैव ऊर्जा नीति मंजूर कर ली गई है। सरकार सभी जिलों में बायो फ्यूल प्लांट लगाने के लिये आवेदन मांगेगी। तीस साल के लिये एक रुपये की लीज पर बायो फ्यूल प्लांट लगाने के लिए जमीन दी जाएगी। स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। एके शर्मा ने बताया कि ऊर्जा विभाग के जैव ऊर्जा के संबंध में विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इससे पराली जलाने की समस्या का समाधान होगा। वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। जैव अपशिष्ट का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से हो सकेगा। इसके तहत 5 वर्ष में होने वाली जैव ऊर्जा परियोजना के अंतर्गत बायो गैस बायोकॉन बायोडाटा भारत सरकार की उत्पादन योजना पर इंसेंटिव दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)