होम ग्लोबल प्रॉब्लम है हिन्दू राष्ट्रवाद, PM मोदी पर भी उगला जहर; अलजजीरा के बिगड़े बोल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2022 11:05 PM

ग्लोबल प्रॉब्लम है हिन्दू राष्ट्रवाद, PM मोदी पर भी उगला जहर; अलजजीरा के बिगड़े बोल

ग्लोबल प्रॉब्लम है हिन्दू राष्ट्रवाद, PM मोदी पर भी उगला जहर; अलजजीरा के बिगड़े बोल

ग्लोबल प्रॉब्लम है हिन्दू राष्ट्रवाद, PM मोदी पर भी उगला जहर; अलजजीरा के बिगड़े बोल

अल जजीरा में  प्रकाशित एक आर्टिकल में हिंदू राष्ट्रवाद को दुनिया के लिए एक नई समस्या के तौर पर बताया गया है। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद को हिंदू राइट विंग के दुनिया में प्रसार के लिए जिम्मेदार बताया गया है। अल जजीरा ने हाल ही में ब्रिटेन के लीसेस्टर में हुई घटना के पीछे भी इसे ही वजह माना है। साथ ही कहा गया है कि हिंदुत्व का प्रचार, पॉलिटिकल फिलॉस्फी बिल्कुल नए अंदाज में सामने आ रही है। इसकी जड़ें भारतीय शहरों की गलियों में होने वाली हिंसा से जुड़ी हैं। 


यह आर्टिकल लिखा है सोमदीप सेन ने। सोमदीप डेनमार्क की रोसकिल्डे यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल डेवलपमेंट स्टडीज के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने लिखा है कि 17 सितंबर को लिसेस्टर गलियों में एक युवा हिंदू जय श्रीराम के नारे लगाता हुआ आगे बढ़ता है। यह अब हिंदू राष्ट्रवादियों का युद्धघोष जैसा हो गया है। आर्टिकल में लिखा है कि यही वह हट्टा-कट्टा हिंदू गर्व और अंध-देशभक्ति है, जिसकी अपेक्षा हिंदू राष्ट्रवादी हमेशा से करते आ रहे हैं। 

लंदन का किया है जिक्र
आर्टिकल में आगे लिखा है कि हिंदू राष्ट्रवाद और कंजर्वेटिव पार्टी की यूके में कोलैबोरेशन का इतिहास काफी पुराना है। साथ ही इसमें 2016 के लंदन मेयर चुनावों का जिक्र किया है। इसके मुताबिक तब कंजर्वेटिव उम्मीदवार जैक गोल्डस्मिथ ने अपने मुस्लिम विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक खान को हराने के लिए एंटी-मुस्लिम कैंपेन चलाया था। सिर्फ इतना ही नहीं, आर्टिकल में कहा गया है कि ऐसी खबरें आई थीं कि 2019 में ब्रिटेन के आम चुनावों के दौरान हिंदू राष्ट्रवादी गुटों ने कंजर्वेटिव उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके पीछे वजह बताई गई है कि लेबर पार्टी के उम्मीदवार जेरेमी कॉर्बिन ने तब कश्मीर में कार्रवाई के मोदी सरकार की आलोचना की थी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)