होम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 23, 2022 11:18 PM

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में लगा। राहुल 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। हार्दिक 9 गेंद में 9 रन बना सके। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। कप्तान आरोन फिंच ने 31 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन के रूप में पहला झटका लगा। वह 5 रन बनाकर रन आउट हुए। अक्षर पटेल ने इसके बाद मैक्सवेल को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। टिम डेविड भी अगले ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि मैथ्यू वेड ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 43 रन बनाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)