होम दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2022 09:41 PM

दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक शुरू

दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक शुरू

दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक शुरू

 लखनऊ :दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 09,09,2022  से शुरू हो गया है।  जो कि 10 एवं 11 सितम्बर, 2022  तक मनाया जायेगा।  दिलकुशा गार्डेन, विलायती बाग, कैन्ट में तीन दिवसीय चलने वाले इस उर्स मुबारक के पहले दिन 09 सितम्बर को बाद नमाज मगरिब मीलाद शरीफ हुआ। मिलाद शरीफ में  मौलाना सैय्यद अन्सार साहब (मुबल्लिक दावते इस्लामी) हाफिज मो0 अली, करि क़मील, हाफिज हारून, हाफिज जलीस, कारी तारिक, नात- मो0  सददाम एवं क़ारी महताब ने  खिताब किया। मिलाद शरीफ खत्म होने के बाद सलाम पढ़ा गया, इस अवसर पर प्रदेश की अमन व खुशहाली के लिये दुआयें भी मांगी गयी, दुआ के अवसर पर हजारों की तादात में जायरीन सम्मिलित हुए। तथा सभी जायरीनों को सिन्नी बांटी गयी।  शाम 8 बजे इशा की नमाज के बाद परम्परानुसार सज्जादा नशीन  के घर से सरकारी चादर हजारों जायरीन के साथ दरगाह शरीफ पर चढ़ाई गयी। शिरकत कर रहे हज़ारो ज़ायरीन ने दरगाह शरीफ पर दिनांक 1/8 /18  को इंतेक़ाल हुए पूर्व सज्जादा नशीन मरहूम ज़मीर अहमद खान वारसी के लिए दुआए मगफिरत की गई।  उसके बाद उर्स मुबारक का उद्घाटन उ0प्र0 उर्दू एकेडमीडा के सदस्य मा0 शादाब आलम  ने किया ।दरगाह कमेटी द्वारा इस अवसर पर टोपी, रुमाल व दरगाह शरीफ की चादर भेट की गई। नातिया मुशायरा में शिरकत करने आए मशहूर शायर शारिक लहरपुरी, इरफ़ान लखनवी, कमरसीतापुरी,  डा0 हारून रशीद, सलीम ताबिश,  डा0 रिज़वनुरजी साहब को  चादर, टोपी व रूमाल भेंट कर सम्मानित किया गया इसके बाद नतिया मुशायरा  का आगाज किया गया । इस अवसर पर प्रदेश की अमन व खुशहाली के लिये दुआयें भी मांगी गयी, दुआ के अवसर पर हजारों की तादात में जायरीन सम्मिलित हुए।  यह समस्त जानकारी प्रेस को दरगाह कमेटी के सज्जादा नशीन व संरक्षक दरगाह कमेटी जुबैर अहमद खाॅ ने दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)