होम मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2022 09:34 PM

मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

संपूर्ण राष्ट्र आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली और उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं।
'भारत विश्व को शांति का संदेश देगा'
दरअसल, आजादी की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली। उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह
मोहन भागवत ने यह भी कहा कि लोगों को नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं। संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरएसएस के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे।
पीएम मोदी के भाषण से सियासी तकरार, कांग्रेस ने 'भाई भतीजावाद' पर पूछ लिया सवाल
आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है।
मार्च पास्ट करेंगे आरएसएस के स्वयंसेवक
समिति के इस कार्यक्रम में नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। उधर आरएसएस के स्वयंसेवक शाम पांच बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में 'पथ संचलन' मार्च पास्ट भी करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)