होम खुद को भारत में टोल टैक्स का जनक क्यों कह रहे हैं नितिन गडकरी?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2022 09:30 PM

खुद को भारत में टोल टैक्स का जनक क्यों कह रहे हैं नितिन गडकरी?

खुद को भारत में टोल टैक्स का जनक क्यों कह रहे हैं नितिन गडकरी?

 खुद को भारत में टोल टैक्स का जनक क्यों कह रहे हैं नितिन गडकरी?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में खुद को भारत में 'टोल टैक्स का जनक' कहा। हालांकि इसके पीछे उन्होंने एक 32 साल पुराना किस्सा भी सुनाया। गडकरी उच्च सदन में कुछ सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह देश में ‘एक्सप्रेसवे पर पथ कर के जनक' हैं क्योंकि उन्होंने ही 32 साल पहले 1990 के दशक में इस तरह की पहली सड़क बनाई थी। वह तब महाराष्ट्र में मंत्री थे।गडकरी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान टोल से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की। सदस्यों ने शहर की सीमा के भीतर एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ स्थापित करने पर चिंता जताते हुए कहा था कि इस वजह से स्थानीय लोगों को शहर के भीतर यात्रा करने पर भी टोल का भुगतान करना पड़ता है। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि समस्या पिछली यूपीए सरकार के दौरान उत्पन्न हुई थी।गडकरी ने कहा, "सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मैं इस टोल का जनक हूं क्योंकि देश में पहली बार मैंने टोल सिस्टम शुरु किया था और महाराष्ट्र के ठाणे में बीओटी (निर्माण-संचालन-हस्तांतरण) की पहली परियोजना कार्यान्वित हुई थी।" गडकरी 1995 से 1999 के बीच महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे और उनके कार्यकाल के दौरान अपनी तरह की पहली मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे परियोजना लागू की गई थी।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)