होम सावन मास में होने वाली विख्यात शिव महापुराण कथा आज से खिरनी बाग रामलीला मैदान में शुरू हुई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2022 10:09 PM

सावन मास में होने वाली विख्यात शिव महापुराण कथा आज से खिरनी बाग रामलीला मैदान में शुरू हुई

सावन मास में होने वाली विख्यात शिव महापुराण कथा आज से खिरनी बाग रामलीला मैदान में शुरू हुई

सावन मास में होने वाली विख्यात शिव महापुराण कथा आज से खिरनी बाग रामलीला मैदान में शुरू हुई

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) सावन मास में होने वाली विख्यात शिव महापुराण कथा आज से खिरनी बाग रामलीला मैदान में शुरू हो गई है। शिव महापुराण कथा के लिए आज कलश यात्रा का आयोजन विश्वनाथ मंदिर से किया गया। इस कलश यात्रा में महिलाओं का जन सैलाब देखने को मिला जहां पीली साड़ी में पहनकर जब श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर सड़कों पर चल रही थी तो सड़कें देवीमय हो गई। इस कलश यात्रा में विश्व हिंदू संगठन के लोग भी शामिल होने से कलश यात्रा में उर्जा भर दी। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत फूलों से किया गया।

बनारस के डमरु के बजने के साथ इस कलश यात्रा के आगे स्वयं सेवी संगठऩ खुद सड़कों को साफ कर स्वच्छ वातावरण बना रहे थे। कलश यात्रा के दौरान सड़कों पर भगवा में कलर दिखाई पड़ा था जिसके चलते श्रद्धालु शिव में हो गए। खलनायक नदी से जल लाकर सभी महिलाओं ने शिव महापुराण कथा की पंडाल में अपने कलश स्थापित किए। इस दौरान आज से शिव महापुराण कथा संकल्प के साथ प्रारंभ हो गई है। कथावाचक प्रशांत प्रभु ने कहा कि सनातन परंपरा में शिव का विशेष महत्व रहा है।

सावन मास में शिव महापुराण सुनने वालों की 108 पीढ़ियां मोक्ष को प्राप्त होती हैं। यही नहीं आने वाली पीढ़ियां अनंत शुभ फल प्राप्त करती हैं। आदि भौतिक ताप से बचने के लिए शिव भक्ति श्रेष्ठ है। वही आयोजक हरि बाजपेई ने कहा कि इस बार की कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने वाले अपने आत्मीय साथियों का धन्यवाद दिया है। वही महिला आयोजक सीमा बाजपेई ने कहा कि कलश में भगवान विराजते हैं जिसके चलते महिलाएं सज धज कर कलश सिर पर रखकर देवी स्वरूप में दिखाई पड़ रही है। 2 सालों के बाद इस शिव महापुराण में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु ने शहर को शिव  भक्तिमय बना दिया हैं। आपको बता दें 23 जुलाई को शुरू होने बाला होने वाली इस कथा मे इस बार डॉक्टर कैंप भी करेंगे जहां जरूरतमंद और बीमार लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)