होम अखिलेश से तलाक मिलने के बाद आया राजभर का बयान,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2022 10:03 PM

अखिलेश से तलाक मिलने के बाद आया राजभर का बयान,

अखिलेश से तलाक मिलने के बाद आया राजभर का बयान,

अखिलेश से तलाक मिलने के बाद आया राजभर का बयान,


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह से तलाक मिलने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन पर जमकर हल्ला बोला है। साथ ही समाजवादी पार्टी को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश को समझदार लोगों और नेताओं की जरूरत नहीं है। सपा जिस दिन से भाजपा का नाम लेना बंद कर देगी पार्टी समाप्त हो जाएगी। तलाकनामा पत्र में भी अखिलेश ने भाजपा की ही जिक्र किया है। मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपने चाचा को नहीं अपने साथ रख सके। उनके सलाहकार नवरत्न ही उन्हें और उनकी राजनीति को बर्बाद कर रहे हैं। अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ रहे नेताओं को एक-एक कर किनारे लगाने में लगे हैं। भाजपा का नाम लेकर ही धर्म और जाति विशेष के लोगों को सपा नेता अपने से जोड़े रखने का काम करते हैं। आरोप लगाया कि अखिलेश ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को मजबूर किया। सपा के साथ इसलिए जुड़ा था कि पिछड़ों, दलितों अल्पसंख्यकों, कमजोर तबके की लड़ाई लड़ सकूं। सच यह है कि सपा इनके बारे में नहीं सोचती है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से हैं। अनुसूचित जनजाति शामिल होकर समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सबल बनाने के लिए कटिबद्ध हूं। यही बात अखिलेश यादव को अच्छी नहीं लगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)