होम ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज; तनाव में हैं अखिलेश, उनसे तलाक का इंतजार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2022 09:51 PM

ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज; तनाव में हैं अखिलेश, उनसे तलाक का इंतजार

ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज; तनाव में हैं अखिलेश, उनसे तलाक का इंतजार

ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज; तनाव में हैं अखिलेश, उनसे तलाक का इंतजार

सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तनाव में हैं। अब हमें उनसे तलाक (गठबंधन समाप्त होने) का इंतजार है। ओम प्रकाश राजभर पार्टी के एक विधायक को छोड़ अन्य सभी विधायकों को साथ लेकर मतदान के लिए पहुंचे थे। मतदान के बाद जब वह बाहर निकले तो उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव पर नाराजगी जाहिर की। बोले कि गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद जब विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी की बैठक, प्रेसवार्ता और रात्रिभोज का कार्यक्रम हुआ तो उन्हें नहीं बुलाया गया। अखिलेश को अब हमारे वोट की जरूरत नहीं है। यह गतिविधियां बता रही हैं कि अब सपा से तलाक की अर्जी पड़ चुकी है, फैसले का इंतजार है। वहीं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह ने समर्थन के लिए उनसे बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत दर्ज करेंगी। मुर्मू ने सबसे वोट मांगा। जब मतगणना होगी तो वह जीत हासिल करेंगी। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)