होम आटे पर लगा GST, व्यापारी ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन
आटे पर लगा GST, व्यापारी ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन
पैकेट बंद और लेबल वाले खाद्य पदार्थ आटा, दालें और अनाज सोमवार से माल एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के दायरे में आ गए हैं। इनके 25 किलोग्राम से कम वजन के पैक पर 5 प्रतिशत जी.एस.टी. लागू हो गया है। आटे पर लगाए जाने पर पंजाब के बठिंडा में एक व्यापारी ने इसका एक अनोखा प्रदर्शन किया है। व्यापारी ने अपने ऊपर आटा डालकर हंगामा किया है। उसने मोदी सरकार का विरोध करते हुए कहा कि देश के आजाद होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि आटे पर टैक्स लगाया गया है। व्यापारी का नाम विजय कुमार है और उसने कहा कि सब्जियों, दालचीनी, गैस सिलेंडर के रेट भी 3 गुना बढ़ गए हैं इसके अलावा सरकार ने आटे पर जी.सी.टी. लगाकर इसको लोगों की पहुंच से दूर कर दिया है।
व्यापारी ने वित्त मंत्री से मांग करते हुए कहा कि गरीब लोग सिर्फ आटा ही खाता है, वित्त मंत्री से कहा कि एक मत्त पास करवा दो गरीबों को गोलियां दे दो ताकि गरीब मर जाएं और देश से गरीबी खत्म हो जाए। बठिंडा का यह व्यापारी अपने ऊपर आटा डाल कर अकेला ही प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दिया। उसने कहा कि वह लोगों को जगा रहा है कि अपने हको के लिए लड़ाई लड़ो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।