होम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नरों से CBI ने की पूछताछ, जानें क्या है 100 करोड़ रुपये का मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2022 09:26 PM

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नरों से CBI ने की पूछताछ, जानें क्या है 100 करोड़ रुपये का मामला

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नरों से CBI ने की पूछताछ, जानें क्या है 100 करोड़ रुपये का मामला

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नरों से CBI ने की पूछताछ, जानें क्या है 100 करोड़ रुपये का मामला

सीबीआइ ने पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सौ करोड़ रुपये की फिरौती मामले में सोमवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और संजय पांडे से गहन पूछताछ की है।

विगत 30 जून को सेवानिवृत्त हुए पांडे के खिलाफ सीबीआइ की दो एफआइआर दर्ज हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, इसमें से एक आइसेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एक एनएसई कर्मचारी के फोन की अवैध जासूसी करने का मामला है। दूसरा मामला एनएसई सिस्टम आडिट में सेबी की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख के भ्रष्टाचार के मामलों में मुंबई के पूर्व कमिश्नरों से कई घंटे पूछताछ की है। सीबीआइ ने इन दोनों के बयान को रिकार्ड कर लिया है और इसका इस्तेमाल प्रारंभिक चार्जशीट में भी किया जा सकता है।

न्यायिक हिरासत में हैं अनिल देशमुख

राकेश अरोड़ा नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इन दोनों अफसरों के खिलाफ रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। देशमुख विभिन्न बार और रेस्तरां से हर महीने सौ करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी ने देशमुख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धाराओं के तहत आपराधिक साजिश, सरकारी दायित्व के निष्पादन में बेईमानी आदि का केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई पुलिस के सचिन वाजे को हर महीने मुंबई के बार और रेस्तरां से सौ करोड़ रुपये वसूलने को कहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)