होम आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 17, 2022 08:46 PM

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

   आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर

सी.एम.एस. के 35 छात्रों ने 99 प्रतिशत  से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास

अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. छात्रों का कब्जा

लखनऊ, 17 जुलाई। आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा-2022 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर  लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष जहाँ एक ओर सी.एम.एस. छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक पर कब्जा जमाकर अभूतपूर्व सफलता पाई है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के सर्वाधिक 35 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा है। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्का मित्तल ने 99.80 प्रतिशत अंको के नेशनल लेवल पर प्रथम रैंक अर्जित की है जबकि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अर्चिता सिंह व सरिया खान, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा राइना कौसर एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र क्षितिज नारायन ने 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा शगुन सिंह, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की छात्रा अदिति एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के अमोध अनन्त ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर नया इतिहास रचा है।इस वर्ष आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3715 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 2314 छात्रों अर्थात 62.3 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, 202 सी.एम.एस. छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1014 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)