होम भारत-चीन के बीच 16वीं बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता, विदेश मंत्री दे चुके हैं दो टूक जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 13, 2022 08:25 PM

भारत-चीन के बीच 16वीं बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता, विदेश मंत्री दे चुके हैं दो टूक जवाब

भारत-चीन के बीच 16वीं बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता, विदेश मंत्री दे चुके हैं दो टूक जवाब

भारत-चीन के बीच 16वीं बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता, विदेश मंत्री दे चुके हैं दो टूक जवाब

भारत और चीन के बीच 17 जुलाई को सैन्य वार्ता होने वाली है। यह कोर कमांडर स्तर की 16वें चरण की बातचीत होगी। भारत की तरफ से इसमें लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता भाग लेंगे। पूर्वी लद्दाख में फ्रिंक्शन पॉइंट से डिसइंगेजमेंट को लेकर इसमें बातचीत हो सकती है। इससे पहले ऐसी मीटिंग 11 मार्च हो हुई थी। बता दें कि लद्दाख की सीमा पर 2020 में जो टकराव शुरू हुआ था वह अब तक खत्म नहीं हुआ है। इस इलाके में तनाव बना ही रहता है। 
5 मई 2020 को पैंगोंग लेक इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच टकराव हो गया था। इसके बाद 15 जून को गलवान घाटी में टकराव के बाद तनाव और बढ़ गया। तब से अब तक फ्रिक्शन पॉइंट से सेना हटाने को लेकर दोनों देशों में सहमति नहीं बन पाई है। एक दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच में इस मुद्दे का हल केवल बातचीत के जरिए ही निकल सकता है। 
उन्होंने आगे कहा, पिछले दो सालों में यह स्पष्ट हो गया है कि हम एक तरफा सेना नहीं हटाएंगे। जब तक चीन भी साथ नहीं देता यथास्थिति बनी रहेगी। बता दें कि टकरवा के बाद से दोनों ही देशों ने इस इलाके में 10 हजार से ज्यादा सैनिक और हथियार तैनात कर रखे हैं। पिछले साल बातचीत के बाद दोनों देशों ने पैंगोंग लेक के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में सेना हटाई थी। दोनों ही देशों के 50 से 60 हजार सैनिक एलएसी के संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)