होम जे.ई.ई. मेन-2022 में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 12, 2022 06:39 PM

जे.ई.ई. मेन-2022 में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

जे.ई.ई. मेन-2022 में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

जे.ई.ई. मेन-2022 में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

लखनऊ, 12 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘जे.ई.ई. मेन-2022’ में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्रों  ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. के 25 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर  55 छात्रों ने 95 परसेन्टाइल से अधिक जबकि 108 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा है। शेष छात्रों ने भी विगत वर्ष के कटऑफ मार्क्स से अधिक अंक अर्जित किए हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

 जे.ई.ई. मेन-2022 परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में देवांश बंसल (99.94 परसेन्टाइल), रोहन चतुर्वेदी (99.93 परसेन्टाइल), आर्यन वर्मा (99.89 परसेन्टाइल), सूर्यांश (99.88 परसेन्टाइल), सहर्ष सक्सेना (99.79 परसेन्टाइल), शिवांस भटनागर (99.76 परसेन्टाइल), उज्जवल शर्मा (99.76 परसेन्टाइल), कौस्तुभ द्विवेदी (99.72 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह(99.71 परसेन्टाइल), कनिष्क (99.68 परसेन्टाइल), समर कुमार श्रीवास्तव (99.67 परसेन्टाइल), नमन मिश्रा (99.60 परसेन्टाइल), वंश अग्रवाल (99.57 परसेन्टाइल), कौस्तुभ मणि त्रिपाठी (99.54 परसेन्टाइल), प्रेरक अग्रवाल (99.51 परसेन्टाइल), हर्षित गुप्ता (99.38 परसेन्टाइल), आकाश श्रीवास्तव (99.33 परसेन्टाइल), वैभव पाल (99.29 परसेन्टाइल), शशांक (99.26 परसेन्टाइल), शाम्भवी वर्मा (99.24 परसेन्टाइल), मृगांक शेखर (99.20 परसेन्टाइल), जतिन जोशी (99.19 परसेन्टाइल), प्रखर सक्सेना (99.13 परसेन्टाइल), स्वप्निल विश्वदीप सिंह (99.09 परसेन्टाइल),  एवं कार्तिक अग्रवाल (99 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)