होम ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2022 09:33 PM

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है। अब ईडी ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने को कहा है। इससे पहले जब ईडी ने समन जारी किया था तो स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने इसे पोस्टपोन करने का निवेदन किया था। सोनिया गांधी का निवेदन स्वीकार करते हुए ईडी ने पूछताछ की तारीख जुलाई के आखिरी सप्ताह बढ़ाने की बात कही थी।


75 वर्षीय सोनिया गांधी ने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही कुछ समय तक रेस्ट करने को कहा था। बता दें कि सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पहले उन्हें 23 जून को ईडी के सामने पेश होना था। वहीं राहुल गांधी इसी मामले में ईडी के दफ्तर में कई दिनों तक पेश हुए थे। 

राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर भी उतर आए थे और उन्होंने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इनका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर रही है।

बता दें कि नेशनल हेरल्ड का मामला तब चर्चा मं आया था जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में याचिका दे आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अवैध तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए असोसिएट जर्नल्स का अधिग्रहण किया था। स्वामी ने आरोप लगाया था कांग्रेस नेताओं ने पैसे का गबन किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)