होम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस आज रात अमित शाह से करेंगे मुलाकात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 8, 2022 08:57 PM

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस आज रात अमित शाह से करेंगे मुलाकात

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस आज रात अमित शाह से करेंगे मुलाकात

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस आज रात अमित शाह से करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कल सुबह यह दोनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उद्धव ठाकरे के सुप्रीम कोर्ट जाने पर शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे पहले भी कोर्ट जा चुके हैं। लेकिन तब भी उन्हें स्टे नहीं मिला था। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यह सही फैसला देगा। 
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं उद्धव ठाकरे
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ठाकरे गुट द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले को चुनौती दी गई है। गौरतलब है कि शिवसेना के 55 में से 40 विधायक एकनाथ शिंदे का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा में स्पीकर ने हमें पहचान दी है। हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। 
उद्धव गुट ने दी यह दलील
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि शिंदे के गुट का किसी अन्य दल में विलय नहीं हुआ है। इसलिए इस गुट के विधायकों को अयोग्य करार दिया जाए। इसके अलावा 4 और जुलाई को राज्य विधानसभा में हुई कार्यवाही को भी रद करने की मांग की गई है। इससे पहले 27 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शिवसेना के 16 बागियों की अयोग्यता याचिका पर 12 जुलाई का समय दिया था।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)