होम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा; 20 लोग लापता
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा; 20 लोग लापता
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले अमरनाथ में खराब मौसम की आशंका जताई थी। इस घटना पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। पीएम और शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमरनाथ गुफा से दो किलोमीटर दूर बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है।आईजीपी कश्मीर ने बताया कि पवित्र गुफा के पास कुछ लंगर और तंबू बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए। एनडीआरफ डीजी के मुताबिक, इस घटना में 10 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। जबकि, 20 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायल को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।