होम भारत सरकार 40 लाख रूपये की स्कॉलरशिप देगी सी.एम.एस. छात्रों को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2022 06:23 PM

भारत सरकार 40 लाख रूपये की स्कॉलरशिप देगी सी.एम.एस. छात्रों को

भारत सरकार 40 लाख रूपये की स्कॉलरशिप देगी सी.एम.एस. छात्रों को

भारत सरकार 40 लाख रूपये की स्कॉलरशिप देगी सी.एम.एस. छात्रों को

लखनऊ, 7 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 10 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 40 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में अंशिका श्रीवास्तव, देव यादव, दिव्यांश सिंह, कुश शंकर, लव शंकर, पलक शर्मा, प्रभव खेड़ा, रवीजा चंदेल, रिभव साहू एवं श्रेयस अग्रवाल शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

                इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)