होम हर घर तिरंगा मुहिम पर फारूक अब्दुल्ला का बेतुका बयान, कहा- अपने घर रखना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2022 09:33 PM

हर घर तिरंगा मुहिम पर फारूक अब्दुल्ला का बेतुका बयान, कहा- अपने घर रखना

हर घर तिरंगा मुहिम पर फारूक अब्दुल्ला का बेतुका बयान, कहा- अपने घर रखना

 हर घर तिरंगा मुहिम पर फारूक अब्दुल्ला का बेतुका बयान, कहा- अपने घर रखना

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बेतुका बयान दिया है। हर घर तिरंगा के सवाल पर जवाब देते हुए फारूक ने कश्मीरी भाषा में जवाब दिया। उन्होंने कहा- वो अपने घर रखना। फारूक के बयान के बाद विवाद गहरा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव सीटी रवि ने कहा कि फारूक को गद्दार कहा और उन्हें जेल में डालने की मांग की है।फारूक अब्दुल्ला के जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में दिया बेतुका बयान नया विवाद खड़ा कर चुका है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फारूक ने झुंझला कर तिरंगे पर अपमानजनक शब्द कहे हैं। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि जम्मू कश्मीर में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा मुहिम पर वो क्या कहना चाहेंगे। जवाब में फारूक ने कहा, 'पन्नि केरि थाउ'। फारूक ने कश्मीरी भाषा में जवाब दिया। जिसका हिन्दी में अर्थ होता है- अपने घर रखना।दरअसल, जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विभाग ने एक ऑर्डर जारी कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील की है। फारूक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फारूक के बयान पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)