होम पीएम मोदी का वाराणसी दौराः कल बंद रहेंगे कई मार्ग, बाहरी बसें शाम तक शहर में नहीं आएंगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2022 09:35 PM

पीएम मोदी का वाराणसी दौराः कल बंद रहेंगे कई मार्ग, बाहरी बसें शाम तक शहर में नहीं आएंगी

पीएम मोदी का वाराणसी दौराः कल बंद रहेंगे कई मार्ग, बाहरी बसें शाम तक शहर में नहीं आएंगी

 पीएम मोदी का वाराणसी दौराः कल बंद रहेंगे कई मार्ग, बाहरी बसें शाम तक शहर में नहीं आएंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह 1800 करोड़ की सौगात देंगे। पीएम मोदी के कई कार्यक्रमों को देखते हुए कई मार्गों पर सुबह से शाम तक डायवर्जन लागू किया गया है। शहरी इलाके के स्कूलों को भी बंद किया गया है। यातायात प्रतिबंध व रूट डायवर्जन सुबह नौ से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। सभी तरह के वाहनों के पास भी कल रद रहेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि प्रतिबंध से एंबुलेंस, शव वाहन, दिव्यांग वाहन मुक्त रहेंगे। पीएम मोदी की फ्लीट गुजरने से 15 मिनट पहले ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। सभी मार्गों पर बुधवार की शाम तक बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक रहेंगे। इस दौरान सबसे पहले अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज जाएंगे। उसके बाद सिगरा के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और उसके बगल में ही स्थित सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभा को संबोधित करने के साथ ही वाराणसी को सौगातें देंगे। कोई भी बस शाम छह बजे तक शहर में नहीं आएगीरोडवेज व अन्य प्राइवेट बसें सुबह नौ से शाम छह बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। जौनपुर की तरफ से आने वाली बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे रोक दिया जायेगा। आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को आजमगढ़ अण्डर पास-वे (रिंगरोड) गोइठहां पर ही रोक दिया जायेगा। प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र एवं मिर्जापुर की तरफ से आने वाली बसों को चांदपुर चौराहा पर रोका जाएगा। गाजीपुर की तरफ से आने वाली बसों को सन्दहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)