होम 18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2022 09:21 PM

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,

संसद के 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान सरकार करीब एक दर्जन नये विधेयकों को पेश कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने ‘भाषा' को बताया कि संसद में अभी भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, बाल विवाह रोकथाम संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक और जैव विविधता संशोधन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान करीब एक दर्जन नये विधेयक पेश किये जा सकते हैं।संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए विधायी एवं सरकारी कामकाज से जुड़े विषयों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने मंत्रालयों द्वारा प्रस्तावित कामकाज पर आवश्‍यक जानकारी दी।गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठकें होंगी। संसद का यह सत्र खास रहने वाला है क्योंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए यदि निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ तो उसी दिन मतों की गणना भी होगी। विपक्ष अग्निपथ योजना, बेरोजगारी व मंहगाई, जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)