होम राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख खत्म, मैदान में बचे केवल दो प्रत्याशी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2022 09:40 PM

राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख खत्म, मैदान में बचे केवल दो प्रत्याशी

राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख खत्म, मैदान में बचे केवल दो प्रत्याशी

राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख खत्म, मैदान में बचे केवल दो प्रत्याशी

शनिवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस महीने 18 तारीख को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने कहा कि 29 जून तक 94 व्यक्तियों से 115 नामांकन पत्र मिले जिनमें से 107 जरूरी मापदंड नहीं पूरा करने पर खारिज कर दिए गए।
राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संसद भवन के कमरा नंबर 63 में तथा राज्य विधानसभाओं में अधिसूचित कमरों में 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली एवं पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
बीजू जनता दल (बीजद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा)एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) समेत कई क्षेत्रीय दल मुर्मु का समर्थन कर रहे हैं ,ऐसे में राजग प्रत्याशी के पक्ष में संख्याबल जान पड़ रहा है एवं उनके आसानी से जीत जाने की संभावना है। सांसद सामान्यत: संसद में तथा विधायक राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश की राजधानियों में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित स्थलों पर मतदान करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)