होम कार के बोनट पर बैठकर पिस्टल से काटा केक, फिर हवा में की फायरिंग
कार के बोनट पर बैठकर पिस्टल से काटा केक, फिर हवा में की फायरिंग
कार के बोनट पर अलग अलग तरह के कई केकों को रखकर फिरोजाबाद में एक युवक पहले अपना जन्मदिन मना रहा है। उसके बाद इन केकों को पिस्टल से काटकर बर्थडे बनाया। इसका जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी रोड का है। यहां पर एक क्रेटा कार जो आगरा के नम्बर की है उसके ऊपर एक युवक ने छह केक रखे हैं। इन केकों को बोनट पर रखकर युवक पहले अपना जन्मदिन मनाता है। दोस्तों द्वारा तालियां बजाई जा रही हैं और अचानक इन केकों को वह कमर से पिस्टल निकालकर काटने लगता है। इन केकों को काटने के बाद युवक द्वारा हवाई फायरिंग की जाती है। वीडियो में युवकों द्वारा लगातार उसका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। जो क्रेटा वीडियो में दिखाई जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।