होम अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का यूपी के जिलों में सत्याग्रह, पूर्व अध्यक्ष लल्लू ने निकाला मार्च
अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का यूपी के जिलों में सत्याग्रह, पूर्व अध्यक्ष लल्लू ने निकाला मार्च
सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सेवरही नगर में सत्याग्रह मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लल्लू ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना समझे मनमाने तरीके से सेना भर्ती में ठेकेदारी व्यवस्था 'अग्निपथ' थोप दिया है। पूरे देश की व्यवस्था को प्राईवेट लिमिटेड कंपनी समझ रखा है। लल्लू ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मोदी सरकार को इसे वापस लेना होगा। कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के सपनों को कुचलने नहीं देगी। कांग्रेस युवाओं के संघर्ष में एकजुटता के साथ खड़ी है, युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। 'अग्निपथ' ठेका प्रथा सेना में जाने वाले नौजवानों के जज्बे से खिलवाड़ है। इसके वापसी तक हमारी जंग जारी रहेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।