होम आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने के सवाल पर नए सांसद निरहुआ ने कह दी बड़ी बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 27, 2022 09:38 PM

आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने के सवाल पर नए सांसद निरहुआ ने कह दी बड़ी बात

आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने के सवाल पर नए सांसद निरहुआ ने कह दी बड़ी बात

आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने के सवाल पर नए सांसद निरहुआ ने कह दी बड़ी बात

आजमगढ़ से चुनाव जीते नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा है कि आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यनगढ़ कब किया जाएगा इसका फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे। दिनेश लाल यादव निरहुआ से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यनगढ़ कब हो रहा है? जवाब में सांसद दिनेशलाल यादव ने कहा कि इसका फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे। आजमगढ़ में सपा की हार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले ही पता था कि वो आजमगढ़ में चुनाव हारने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने तीन साल तक इलाके में कोई काम नहीं किया लिहाजा उनका हारना निश्चित था और ये बात अखिलेश भी जानते थे।


चुनाव में मिली हार के बाद धर्मेंद्र यादव के बीजेपी और बसपा गठबंधन के आरोपों पर निरहुआ ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा मिलकर लड़ रही थी इसलिए बीजेपी की हार हुई। इस बार दोनों अलग-अलग लड़ रहे थे लिहाजा बीजेपी की जीत हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी और बसपा का नहीं बल्कि सपा और बसपा का गठबंधन था। 

आजमगढ़ को लेकर योजनाओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ डेढ़ साल हैं लिहाजा वो सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से अनुरोध करेंगे वो आजमगढ़ पर विशेष तौर पर ध्यान दें और जो योजनाएं रुकी हुई है उसे जल्द से जल्द तुरंत शुरू किया जा सके ताकि आजमगढ़ का विकास हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)