होम UP के 18 बस अड्डों को आधुनिक बनाने की तैयारी में योगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 25, 2022 08:57 PM

UP के 18 बस अड्डों को आधुनिक बनाने की तैयारी में योगी सरकार

UP के 18 बस अड्डों को आधुनिक बनाने की तैयारी में योगी सरकार

UP के 18 बस अड्डों को आधुनिक बनाने की तैयारी में योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बस यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए बस अड्डों को अत्याधुनिक बना रही है। परिवहन विभाग 18 बस अड्डों को पीपीपी माडल पर विकसित करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है।       

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बस अड्डों के निर्माण के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी। इस संबंध में बिडर्स के सुझावों के द्दष्टिगत प्रस्ताव तैयार करके शीघ्र ही शासन की अनुमति के लिये भेजा जायेगा। शासन से अनुमति मिलते ही इसके लिए निविदायें आमंत्रित की जायेगी।

पीपीपी माडल पर कौशांबी (गाजियाबाद), कानपुर सेन्ट्रल, वाराणसी कैंट, सिविल लाईन्स (प्रयागराज विभूतिखण्ड गोमतीनगर (लखनऊ), मेरठ, ट्रांसपोटर् नगर (आगरा), ईदग (आगरा), आगरा फोटर् (आगरा), अलीगढ़, मथुरा (ओल्ड), गाजियाबाद, गोरखपुर, चारबाग बस स्टेशन, जीरो रोड डिपो (प्रयागराज), अमौसी (लखनऊ), साहिबाबाद, अयोध्या समेत 18 बस अड्डों का विकास का किया जायेगा। पीपीपी मॉडल पर तैयार होने वाले इन सभी बस अड्डों पर उच्च स्तरीय यात्री सुविधायें होंगी। पीपीपी मॉडल में बनने वाले सभी बस अड्डों को गुणवत्तायुक्त बनाया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)